जेवर एयरपोर्ट से भरी गई पहली उड़ान : सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लखनऊ के लिए हुए रवाना।

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) का प्रथम चरण आज, 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के साथ शुरू हो गया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए पहली औपचारिक उड़ान भरी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ₹11,200 करोड़ की लागत से बने जेवर एयरपोर्ट के पहले चरण का लोकार्पण किया।उद्घाटन के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहली फ्लाइट के माध्यम से लखनऊ के लिए रवाना हुए, जो इस एयरपोर्ट की आधिकारिक कनेक्टिविटी की शुरुआत का प्रतीक है और शुरुआत में यह एयरपोर्ट लखनऊ समेत देश के 10 से 12 प्रमुख शहरों को सीधे जोड़ेगा और पहले चरण में एयरपोर्ट की क्षमता सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की है, जो भविष्य में बढ़कर 7 करोड़ तक पहुंचेगी और मुख्यमंत्री ने इसे उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास के लिए एक “लॉन्चपैड” बताया है, जिससे लाखों रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।

यूपी के विकास की नई उड़ान: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस परियोजना को उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए एक “लॉन्चपैड” बताया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश अब भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहाँ 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं और हालांकि आज पहली उड़ान संचालित की गई, लेकिन आम जनता के लिए व्यावसायिक (Commercial) उड़ानें अप्रैल 2026 के मध्य से शुरू होने की संभावना है। शुरुआत में लखनऊ, मुंबई और बेंगलुरु जैसे 10 प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध होंगी और इसे दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ने के लिए गाजियाबाद-जेवर रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।