NCR की सबसे बड़ी फैमिली होली पार्टी ‘होली धमाल 3.0’ 4 मार्च को नोएडा में!


:- 4 मार्च को NCR स्पोर्ट्स ग्राउंड में Holi Dhamal 3.0, DJ–EDM–बॉलीवुड का तड़का

:- ₹499 से शुरू टिकट, BookMyShow पर उपलब्ध NCR Biggest Holi Dhamal 3.0

_Festival special : होलिका पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘होली धमाल 3.0′ को लेकर आयोजक जतिन भारद्वाज द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की गई‌। उन्होंने बताया कि यह भव्य आयोजन 4 मार्च 2026 को सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा और आयोजन नोएडा स्थित NCR स्पोर्ट्स ग्राउंड ग़ौर सिटी के पास में किया जाएगा और इसे दिल्ली-NCR की सबसे बड़ी पारिवारिक होली पार्टी के रूप में तैयार किया गया है, जहाँ बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की पसंद का ख्याल रखा गया है और होली धमाल’ का यह तीसरा संस्करण (3.0) पिछले आयोजनों की तुलना में अधिक विस्तृत और संगठित नजर आ रहा है। जतिन भारद्वाज के अनुसार, इस आयोजन का मुख्य फोकस केवल युवाओं तक सीमित न रहकर इसे एक पूर्ण ‘कम्युनिटी सेलिब्रेशन’ बनाना है। जहाँ एक तरफ मनोरंजन के लिए आधुनिक डीजे और ईडीएम का सहारा लिया गया है,वहीं दूसरी ओर सुरक्षा और परिवार -केंद्रित थीम इसे अन्य कमर्शियल होली पार्टियों से अलग बनाती है।

मनोरंजन और आकर्षण!

कार्यक्रम में डीजे तरन, आरजे रॉकी, और डीजे हावी तरंग जैसे कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। और यही नही हरनावी गाने के फेमस कलाकार विवेक राघव जैसे महान कलाकार शामिल होंगे और यही नही इसमें भांगड़ा, बॉलीवुड, ईडीएम (EDM) और सूफी संगीत का मिश्रण देखने को मिलेगा और लाइव डीजे, देसी बीट्स, रेन डांस, और फोटो जोन (रील स्पॉट्स) प्रमुख आकर्षण होंगे और प्रेस वार्ता में बताया गया कि इस बार कई बड़े यूट्यूबर्स (YouTubers) भी कार्यक्रम में लाइव शामिल होंगे। ओर ये ही नही इसके टी

सुरक्षा और सुविधा पर जोर!

आयोजकों ने विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के लिए एक सुरक्षित और सभ्य माहौल सुनिश्चित करने का वादा किया है और प्रवेश और निकास के लिए नियंत्रित लेन, अनुशासित दर्शक क्षेत्र (Audience Zoning),और सुरक्षा मार्शलों की तैनाती की जाएगी ताकि कोई हुड़दंग न हो और कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न देसी स्वादों वाले फूड स्टॉल्स और रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था होगी और इच्छुक दर्शक BookMyShow के माध्यम से ncr बिगीस्ट होली धमाल 3.0 से अपनी टिकट बुक कर सकते हैं, जिसकी शुरुआती कीमत ₹499 रखी गई है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.