:- तेजतर्रार एवं ईमानदार आईपीएस अधिकारी शैव्या गोयल बनीं सेंट्रल नोएडा जोन की नई डीसीपी,
Noida:आईपीएस अधिकारी शैव्या गोयल (IPS Shavya Goyal) को गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल नोएडा जोन का नया डीसीपी(Deputy Commissioner of Police)नियुक्त किया गया है,उनकी छवि एक तेजतर्रार, ईमानदार और जनता के प्रति संवेदनशील अधिकारी की रही है। बता दें कि शैव्या गोयल को सहायक पुलिस आयुक्त से पदोन्नत कर अपर पुलिस उपायुक्त (Additional DCP) बनाया गया था। इसके बाद अब उन्हें सेंट्रल नोएडा जोन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है और इस नियुक्ति से सेंट्रल नोएडा जोन में अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर और अधिक प्रभावी ढंग से काम होने की उम्मीद है।
शैक्षिक पृष्ठभूमि और करियर!
शैव्या गोयल 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी (RR-2021) हैं और उन्होंने यूपीएससी परीक्षा 2020 में 81वीं रैंक हासिल की थी और उनके पास एलएलबी (LL.B.) की डिग्री है, जो उनकी कानूनी समझ को और मजबूत बनाती है और उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें 15 अगस्त 2024 को डीजीपी के रजत प्रशंसा चिह्न (DGP’s Commendation Disc – Silver) से सम्मानित किया जा चुका है और उन्हें उनकी प्रशासनिक स्पष्टता, शांत नेतृत्व और लोगों पर केंद्रित पुलिसिंग के लिए जाना जाता है।