“रसोई चलाना हुआ मुश्किल”: LPG संकट पर कालकाजी में महिला कांग्रेस का विरोध।

कालकाजी में गूंजी महिलाओं की आवाज: LPG संकट और महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का हल्ला बोल।

न्यूज़ डायरी टुडे, दिल्ली।

Dehli : आज कालकाजी (दिल्ली) में घरेलू गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा सड़कों पर फूटा। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर ज्योत्सना गोगिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया। बता दें कि प्रदर्शन का नेतृत्व अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर ज्योत्सना गोगिया ने किया और घरेलू LPG सिलेंडर की आसमान छूती कीमतें और समय पर सिलेंडर न मिल पाना (सप्लाई संकट) और महिलाओं ने बताया कि गैस की कमी और महंगाई के कारण उनके घर का बजट बिगड़ गया है और दैनिक जीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है प्रर्दशन कर रही महिलाओं की मांग है कि गैस की कीमतों में तत्काल कटौती की जाए ,सिलेंडरों की होम डिलीवरी समय पर सुनिश्चित हो,आम जनता को महंगाई से राहत दी जाए।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री ने क्या कुछ कहा!

कालकाजी में बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्रित होकर सरकार विरोधी नारे लगाए और खाली सिलेंडर दिखाकर अपना विरोध दर्ज किया। ज्योत्सना गोगिया ने इस अवसर पर कहा कि रसोई गैस जैसी बुनियादी जरूरत के लिए महिलाओं को संघर्ष करना पड़ रहा है, जो सरकार की विफलता को दर्शाता है। महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस संकट का समाधान नहीं हुआ, तो यह आंदोलन और उग्र होगा।