न्यूज़ डायरी टुडे,नोएडा/ग्रेटर नोएडा।
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरीशचन्द्र भाटी ने दो वरिष्ठ समाजसेवियों — श्री सविंदर भाटी तथा श्री के.पी. कसाना — को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त करने की घोषणा की है।
संगठन के पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने दोनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सक्रियता से महासभा को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होगी।
उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय गुर्जर महासभा वर्ष 1908 में स्थापित एक ऐतिहासिक एवं सामाजिक संगठन है, जो देशभर में गुर्जर समाज की शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक संरक्षण तथा संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्यरत है।
इसी क्रम में महासभा द्वारा महान क्रांतिकारी एवं समाज सुधारक विजय सिंह पथिक की जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम में विशेष रूप से सुनील भाटी (कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश), मनवीर नागर, नमित भाटी (नेशनल युवा कोऑर्डिनेटर), अशोक भाटी (जिला अध्यक्ष), प्रमोद भाटी (जिला युवा अध्यक्ष), सुभाष भाटी, सुनील चावड़ा, शशांक भाटी, नरेंद्र भाटी, पंकज रौसा, शिवमणि रौसा, जगत नागर, रूपेश भाटी, डॉ. नवीन भाटी, डॉ. जय कसाना, अजीत मुखिया, श्यामवीर भाटी तथा दीपक भाटी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी