फूलों से ज़्यादा अवैध पार्किंग वसूली के लिए चर्चा में बसंत उत्सव 2026।

✍️ योगेश राणा

Satish Pal बोले—गलत वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई

Noida Authority : नोएडा के सेक्टर-33 स्थित शिवालिक पार्क में आयोजित 38वीं पुष्प प्रदर्शनी(बसंत उत्सव 2026) इस बार फूलों की सुंदरता के बजाय अवैध पार्किंग वसूली के विवाद के कारण चर्चा में है। 38 वर्षों के इतिहास में यह पहली बार है जब आगंतुकों से पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है, जिसका स्थानीय निवासी और संगठन कड़ा विरोध कर रहे हैं और आरोप है कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बिना किसी औपचारिक टेंडर प्रक्रिया के एक निजी ठेकेदार को पार्किंग की अनुमति दे दी है और नियमानुसार, किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए पार्किंग आवंटन हेतु ई-टेंडरिंग प्रक्रिया अपनाई जानी अनिवार्य है वहीं पार्किंग के लिए सेक्टर-32 में खाली जमीन चिह्नित की गई थी, लेकिन ठेकेदार के कर्मी कार्यक्रम स्थल(शिवालिक पार्क और शिल्प हाट) के बाहर मुख्य सड़कों पर खड़ी गाड़ियों की पर्ची काट रहे हैं और आधिकारिक दरें 20 रुपये (कार) और 10 रुपये (बाइक) होने के बावजूद, मौके पर तैनात कर्मचारी लोगों से 100 रुपये तक की अवैध वसूली कर रहे हैं ऐसा आगुंतकों का आरोप है।

प्राधिकरण ने क्या सफाई दी इस विवाद पर:-?

विरोध बढ़ने पर प्राधिकरण के अधिकारियों ने दावा किया कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस के सुझाव पर पार्किंग का इंतजाम किया गया था। हालांकि, नोएडा प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) सतीश पाल ने कहा है कि यदि ठेकेदार चिह्नित स्थान के बाहर वसूली कर रहा है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।