Noida Police Alert : लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर मॉल और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा कड़ी।

Joint CP राजीव नारायण मिश्र के साथ ACP प्रवीण कुमार सिंह ने की पैदल गश्त, संदिग्धों पर कड़ी नजर

न्यूज़ डायरी टुडे,नोएडा।

गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार, आगामी त्योहारों और कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा के मॉल और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस अभियान के तहत अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नोएडा जोन के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में सघन निरीक्षण और फुट पेट्रोलिंग की गई और अपर पुलिस आयुक्त ने एसीपी-1 नोएडा प्रवीण कुमार सिंह के साथ मॉल,बाजारों और व्यस्त चौराहों पर पैदलगश्त की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सतर्कता पूर्वक जांच करने के निर्देश दिए गए और पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखें ताकि आमजन को असुविधा न हो।यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल विधिक कार्यवाही करने को कहा गया है और यह कदम आगामी भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और हुड़दंगियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से उठाया गया है।

ज्वाइंट सीपी कानून व्यवस्था ने ग्राउंड जीरो को उतारकर पुलिस व्यवस्थाओं को परखा।

ज्वाइंट सीपी कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि सभी PCR और PRV (डायल 112) वाहनों को अपने निर्धारित क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील (Active) रहने के निर्देश दिए गए हैं। इनका उद्देश्य किसी भी आपातकालीन स्थिति में नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना और सुरक्षा का माहौल बनाना है और विशेष रूप से सेक्टर-39 स्थित गार्डन गैलरिया और अन्य प्रमुख मॉल्स में बम एवं डॉग स्क्वॉड के साथ चेकिंग की गई ताकि सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा अभेद्य रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]