✍️ योगेश राणा
Noida : नोएडा के गोल्डन फ्यूचर पब्लिक स्कूल (Golden Future Public School) में “खेल-खेल में शिक्षा” के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा के बुनियादी गुणों और जीवन मूल्यों से अवगत कराना था और कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान और जिले के महामंत्री गणेश जाटव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और थाना 49 के प्रभारी (SHO) सुशील भारद्वाज ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की और बच्चों का उत्साहवर्धन किया और स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों के लिए विभिन्न शैक्षिक खेल और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जो पारंपरिक पढ़ाई के बोझ को कम कर सीखने की प्रक्रिया को सरल बनाती हैं।
खेल-खेल में दी जाने वाली शिक्षा बच्चों के मानसिक विकास में अधिक प्रभावी होती है : महेश चौहान
महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल-खेल में दी जाने वाली शिक्षा बच्चों के मानसिक विकास में अधिक प्रभावी होती है। वहीं, थाना प्रभारी सुशील भारद्वाज ने बच्चों को सुरक्षा और अनुशासन के प्रति जागरूक किया और यह स्कूल नोएडा के सेक्टर 41 (अगाहपुर) में स्थित है और सीबीएसई (CBSE) बोर्ड से संबद्ध है। स्कूल इस तरह के आयोजनों के माध्यम से बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास (Holistic Development) पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।