✍️ योगेश राणा।
न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।
Noida : दिनांक 9 फरवरी 2026 की रात्रि को थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ-दिल्ली हाईवे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। बता दें कि इस हादसे में दो ट्रक चालकों की मृत्यु हो गई और तीन अन्य लोग घायल हैं। मेरठ से आने वाली लेन पर एक पिकअप (DL 1C AH 1790) आगे चल रहे ट्रक (MP 07 GA 9111) से टकरा गई थी और पिकअप में फंसे ड्राइवर अमित को निकालने के लिए तीन अन्य ट्रक चालक अपने वाहन रोककर मदद कर रहे थे और इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार सब्जी लदे ट्रक (UP 37 AT 6693) ने उन सभी को टक्कर मार दी और जिसमें में देवेंद्र (34 वर्ष, शाहजहांपुर) और गोविंद चौहान (35 वर्ष, आजमगढ़) की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई और वीरेंद्र (24वर्ष,शाहजहांपुर),साहिल (बागपत) और हरिओम (35 वर्ष, दिल्ली) का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
एडिशनल डीसीपी ने क्या कुछ बताया
एडिशनल डीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में कर लिया है और NHAI की क्रेन द्वारा वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया गया। वर्तमान में मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और विधिक कार्यवाही की जा रही है।