Noida Crime News: सेक्टर-49 पुलिस ने पकड़ा अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह, 24 चोरी के वाहन बरामद।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

नोएडा की थाना सेक्टर-49 पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। बता दें कि पुलिस ने सेक्टर- 50 बिजलीघर के पास से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 22 मोटरसाइकिल और 2 स्कूटर बरामद किए हैं। बता दें कि यह गिरोह नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद के इलाकों में रेकी करता था और मास्टर चाबी या लॉक तोड़कर वाहन चोरी करता था और चोरी के वाहनों को छिपाकर रखा जाता था और बाद में राह चलते लोगों को सस्ते दामों में बेच दिया जाता था और पुलिस ने इस मामले में विशाल उर्फ सलीम, दीपक और दिवाकर सरकार को गिरफतार किया है और इनके कब्जे से 22 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी, एक .32 बोर का तमंचा, कारतूस और फर्जी नंबर प्लेट बरामद किया है।

एडिशनल डीसीपी ने क्या कुछ बताया

एडिशनल डीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से इन आरोपियों को दबोचा है और बरामद वाहनों में से कुछ दिल्ली के अशोक नगर और पुल प्रहलादपुर थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए थे इनके अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी की जा रही है।