Cyber Crime Noida : निवेश के नाम पर करोड़ की ठगी, शातिर आरोपी शहनवाज गिरफ्तार।

✍️ योगेश राणा

महाराष्ट्र से यूपी तक फैला नेटवर्क, नोएडा पुलिस ने किया खुलासा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

नोएडा पुलिस ने निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए शहनवाज (पुत्र शमशाद अहमद) को रामपुर से गिरफ्तार किया है।बता दें कि यह कार्रवाई थाना साइबर क्राइम टीम ने डीसीपी साइबर क्राइम गौतमबुद्धनगर के कुशल नेतृत्व में की गई है और पुलिस ने अभियुक्त के पास से 01 मोबाइल फोन,04 डेबिट कार्ड,01 आधार कार्ड, पैन कार्ड और डीएल,26 प्रतियों का कॉलिंग डेटा सहित अन्य उपकरण बरामद किया है और पकड़ा गया अभियुक्त एक शातिर अपराधी है, जिसके बैंक खातों का इस्तेमाल पूरे भारत में ठगी के लिए किया गया है और उसके बैंक खाते के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों (जैसे महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, तेलंगाना, यूपी आदि) में कुल 15 शिकायतें दर्ज हैं और इन खातों में अब तक लगभग 1.30 करोड़ रुपये प्राप्त किए जा चुके हैं और अभियुक्त के खिलाफ नासिक सिटी, महाराष्ट्र में भी मामला पंजीकृत है।

साइबर फ्रॉड का तरीका!

अभियुक्त व्हाट्सएप(WhatsApp)पर फर्जी लिंक भेजकर लोगों को ऑनलाइन स्टोर चलाने और निवेश के बदले भारी मुनाफे का लालच देता था। इस जालसाजी के जरिए उसने एक पीड़ित से 60 लाख रुपये की ठगी की। थाना साइबर क्राइम नोएडा की जांच में सामने आया कि वह न केवल खुद ठगी करता था, बल्कि अन्य साइबर अपराधियों को पैसे लेकर अपने बैंक खाते भी उपलब्ध कराता था।

डीसीपी साइबर क्राइम ने की आप लोगों से खास अपील!

डीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयलने आम लोगों से की अपील की है कि साइबर ठगी से बचने के लिए किसी भी अनजान निवेश लिंक पर क्लिक न करें। यदि आप भी ऐसी किसी धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं, तो तुरंत National Cyber Crime Reporting Portal पर शिकायत दर्ज करें या 1930 डायल करें।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.