✍️ योगेश राणा
न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।
नोएडा प्राधिकरण के ट्रैफिक सेल और वर्क सर्कल-6 के प्रभारी विश्वास त्यागी के खिलाफ हाल ही में सख्त कार्रवाई की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन पर अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही और अनुशासनहीनता के गंभीर आरोप लगे हैं। बता दें कि विश्वास त्यागी को उनके वर्तमान प्रभार (ट्रैफिक सेल और वर्क सर्कल-6) से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है और उन्हें मुख्य पद से हटाकर फिलहाल कार्मिक विभाग (Personnel Department) से अटैच कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। यह जांच उनके द्वारा की गई कथित कार्यप्रणाली और कर्तव्यों के प्रति लापरवाही की शिकायतों के आधार पर शुरू की गई है।
महत्वपूर्ण परियोजनाओं में देरी के चलते गिरी है गाज!
सूत्रों के अनुसार, वर्क सर्कल-6 और ट्रैफिक सेल से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण परियोजनाओं में देरी और फाइलों के निस्तारण में अनियमितता पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है और यह कार्रवाई नोएडा प्राधिकरण द्वारा प्रशासनिक सुधार और जवाबदेही तय करने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखी जा रही है।