Noida News : खुशी का माहौल बना मातम, ग्राम तुस्याना में कुआं पूजन के दौरान युवक की हत्या।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

उत्तर प्रदेश के नोएडा (थाना इकोटेक-3) क्षेत्र की है। ग्राम तुस्याना में एक ‘कुआं पूजन’ कार्यक्रम के दौरान मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और जिसमें एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनोज उर्फ लालू (पुत्र ओमकार),जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले (थाना मझला) का निवासी था और वर्तमान में ग्राम तुस्याना में रह रहा था। बता दें कि ग्राम तुस्याना में फिरी राम के घर पर आयोजित कुआं पूजन कार्यक्रम में भोजन के दौरान मनोज और स्थानीय निवासी जगवीर भाटी के बीच बहस हो गई और विवाद के दौरान मनोज द्वारा कहे गए अपशब्दों से आहत होकर जगवीर पहले अपने घर चला गया,लेकिन कुछ देर बाद वह धारदार हथियार(बांका) लेकर वापस लौटा गांव की सड़क पर खड़ी एक बुग्गी के पास दोनों का आमना-सामना हुआ और धक्का-मुक्की के बाद जगवीर ने मनोज के सिर पर बांके से प्रहार किया, जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार!

नोएडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त जगवीर भाटी को हिरासत में ले लिया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया खून से सना बांका पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है और पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है