नोएडा में हैरान करने वाली लापरवाही : स्कूल बस में 7 घंटे बंद रहा UKG का मासूम।

✍️ योगेश राणा

स्कूल पहुँचा ही नहीं बच्चा, फिर भी नहीं बजा अलार्म! सुरक्षा सिस्टम फेल

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

नोएडा के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल (सेक्टर-44) के यूकेजी (UKG) के एक मासूम छात्र के साथ हुई यह घटना स्कूल प्रबंधन और बस स्टाफ की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है। बता दें कि यह घटना आज की है, जब बच्चा सुबह स्कूल जाने के लिए बस में सवार हुआ और रास्ते में ही सो गया और स्कूल पहुँचने पर बस स्टाफ ने बस की जाँच नहीं की और उसे करीब 25 किलोमीटर दूर यार्ड में खड़ा कर दिया। बच्चा लगभग 7 घंटे तक उस बंद बस में भीषण गर्मी के बीच भूखा-प्यासा और पसीने से लथपथ फंसा रहा और जब छुट्टी के बाद बच्चा घर नहीं पहुँचा, तब परिजनों ने स्कूल से संपर्क किया। स्कूल से पता चला कि बच्चा उस दिन एब्सेंट (अनुपस्थित) था। इसके बाद माता
-पिता ने खुद खोजबीन शुरू की और लोकेशन ट्रैक करते हुए बस यार्ड तक पहुँचे, जहाँ उन्हें बच्चा बस के भीतर रोता हुआ मिला।

सुरक्षा मानकों पर खड़े हुआ सवाल!

क्या ड्राइवर या हेल्पर ने बस पार्क करने से पहले पीछे की सीटों की जाँच नहीं की?,बच्चा स्कूल नहीं पहुँचा, तो क्या स्कूल ने समय पर अभिभावकों को इसकी सूचना (Absentee Alert) नहीं दी? और यह सवाल इस लिए भी खड़े हो रहे हैं क्योंकि ग्रेटर नोएडा के एक स्कूल में कक्षा 7 की छात्रा के बाथरूम में एक घंटे तक बंद रहने की खबर भी सामने आई थी,जो स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

माँ की अपील:

बच्चे की माँ ने सोशल मीडिया पर इस डरावने अनुभव को साझा करते हुए अन्य अभिभावकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.