Greater Noida : जारचा पुलिस ने 4 बदमाशों को अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।

न्यूज़ डायरी टुडे, ग्रेटर नोएडा।

Noida: कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जारचा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार, 28 मार्च को पुलिस टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और चेकिंग के दौरान खुर्शीदपुरा नहर पटरी से एक संदिग्ध सफेद रंग की बलेनो कार को रोका और तलाशी के दौरान कार सवार चार युवकों के पास से अवैध हथियार बरामद हुए और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया और इन अभियुक्तों की पहचान धर्मेंद्र पुत्र विनोद,कुणाल पुत्र संजीव,राहुल पुत्र सूरज,विशाल पुत्र स्व.विजय के रूप में हुई है और पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक .32 बोर की पिस्टल, दो मैगजीन और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई बलेनो कार (रजिस्ट्रेशन नंबर HR27K7415) को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये अभियुक्त किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे या अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त थे। फिलहाल सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस उपायुक्त (DCP) ग्रेटर नोएडा ने क्या कुछ बताया!

डॉ. प्रवीन रंजन डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि दिनांक 28 मार्च 2026 को थाना जारचा पुलिस टीम लोकल इंटेलिजेंस और मुखबिर की सूचना पर संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान खुर्शीदपुरा नहर पटरी के पास एक सफेद बलेनो कार को रुकने का इशारा किया गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें सवार चार युवकों के पास से एक .32 बोर की पिस्टल, दो मैगजीन और 19 कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी शस्त्र के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।”