जारचा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 24 घंटे में हत्या का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार।

:- इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से दबोचे गए हत्यारोपी,जारचा पुलिस ने कब्जे से बरामद किया आला-ए-कत्ल।

Greater Noida/Jarcha : थाना जारचा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने मामले में मुख्य अभियुक्त और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड (पाइप) और चाकू भी बरामद कर लिया गया है। बता दें कि दिनांक 27/28 मार्च 2026 की दरमियानी रात को प्रशांत सिंह नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी और घटना की गंभीरता को देखते हुए जारचा पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिरों की सहायता से जांच शुरू की और महज 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की दोनों अभियुक्तों की पहचान यशवीर उर्फ सूखा (मुख्य अभियुक्त) एवं हरदम (सह-अभियुक्त) रुप में हुई है।

हत्या की वजह बना अपमान!

पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी यशवीर उर्फ सूखा पिछले दो महीनों से मृतक प्रशांत सिंह के यहाँ काम कर रहा था। यशवीर ने बताया कि मृतक प्रशांत अक्सर शराब के नशे में उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। घटना वाली रात (27/28 मार्च) को भी प्रशांत ने अत्यधिक शराब का सेवन किया और यशवीर के साथ दुर्व्यवहार किया। लगातार हो रहे अपमान से आक्रोशित होकर यशवीर ने घर में रखी लोहे की पाइप से प्रशांत के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और सह-अभियुक्त हरदम को पूरी घटना की जानकारी थी, लेकिन उसने इसे पुलिस से छिपाया और मुख्य आरोपी यशवीर को बचाने व अपराध में सहयोग करने का काम किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की पाइप और चाकू बरामद कर लिया है और थाना जारचा पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]