न्यूज़ डायरी टुडे,ग्रेटर नोएडा।
ग्रेटर नोएडा : नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का किया खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की कार से कुचलकर हत्या कर दी थी और इसे सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की थी और बता दें कि तीनों आरोपीयों की पहचान अमरपाल पुत्र भगवान सराय,अमित कुमार पुत्र जिले सिंह,सनी पुत्र महेन्द्र के रूप में हुई है और पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ईको कार (UP16EQ4870),आलाकत्ल में इस्तेमाल किया गया लोहे का पाना,03 मोबाइल फोन,एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पूरा मामला और हत्या की वजह!
पुलिस जांच के अनुसार, मुख्य अभियुक्त अमरपाल और मृतक अमित उर्फ भोंचू के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। मृतक के खिलाफ अमरपाल के पक्ष की ओर से नाबालिग से बलात्कार और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया था, जिसमें वह जेल भी गया था। जेल से आने के बाद दोनों पक्षों में तनाव और बढ़ गया था और 23 मार्च 2026 को आरोपी अमरपाल, अमित कुमार और सनी बागेश्वर धाम (मध्य प्रदेश) घूमने गए थे। रास्ते में अमरपाल को सूचना मिली कि अमित उर्फ भोंचू उसके घर के पास देखा गया है। इसके बाद तीनों ने रास्ते में ही उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई और 25 मार्च को परी चौक के पास अमित उर्फ भोंचू इन्हें मिल गया। कहासुनी के बाद जब वह जीरो पॉइंट की तरफ भागा, तो अमरपाल ने जान से मारने की नीयत से उस पर ईको कार चढ़ा दी। इसके बाद घायल अमित को कार में डालकर उसके सिर पर लोहे के पाने से प्रहार किया गया। साक्ष्य मिटाने के इरादे से आरोपियों ने शव को ग्राम सफीपुर अंडरपास के पास श्मशान की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर फेंक दिया और फरार हो गए लेकिन
डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने क्या कुछ बताएं
डॉ. प्रवीन रंजन डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और बीट इंटेलिजेंस की मदद से 25 मार्च को हुई हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पकड़े गए तीनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने पुरानी रंजिश और पोक्सो एक्ट के मुकदमे के प्रतिशोध में अमित उर्फ भोंचू की हत्या की। अभियुक्तों ने पहले कार से टक्कर मारी और फिर लोहे के औजार (पाना) से हमला कर उसकी जान ली। घटना में इस्तेमाल कार और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।”