Grindr App Scam: दोस्ती के बहाने बुलाकर लूटता था गैंग, Noida Police ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

:- ‘ग्राइंडर’ डेटिंग ऐप के जरिए लूट करने वाले गैंग का भंडाफोड़; 3 गिरफ्तार, कार और नकदी बरामद

Noida:नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने एक शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो ‘ग्राइंडर’ (गे डेटिंग ऐप) के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाकर लूटपाट और धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने गैंग के तीन सक्रिय सदस्यों को सेक्टर-76 से गिरफ्तार किया है। बता दें कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शिवम झा पुत्र पवन झा एवं सागर ठाकुर पुत्र मदन ठाकुर तथा कमल पुत्र प्रताप राम रूप में हुई है और पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त सामान और लूटी गई संपत्ति बरामद किया है जिसमें में₹30,000 नगद, 04 स्मार्टफोन (वारदात में प्रयुक्त),01 बलेनो कार (बिना नंबर प्लेट),01 पीली धातु की चैन,02 अतिरिक्त कार नंबर प्लेट बरामद की है‌।

अपराध करने का तरीका!

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि यह गैंग संगठित रूप से काम करता था। ये लोग ‘ग्राइंडर’ डेटिंग ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर पुरुषों से संपर्क करते थे और उनसे दोस्ती कर मिलने के बहाने बुलाते थे। जब पीड़ित बताए गए स्थान पर पहुँचता, तो अभियुक्त उसे अपनी बलेनो कार में बैठा लेते थे। सुनसान जगह ले जाकर ये लोग पीड़ित को डराते-धमकाते थे और उसके मोबाइल से जबरन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराकर पैसे ट्रांसफर करवा लेते थे। इसके अलावा, पीड़ित के पास मौजूद कीमती सामान और नकदी भी लूट लेते थे।

एडीसीपी नोएडा ने क्या कुछ खास बताया इस गिरोह के बारे में!

एडीसीपी (ADCP) नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-113 पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से एक ऐसे गैंग को पकड़ा है जो डेटिंग ऐप के माध्यम से भोले-भले लोगों को अपना शिकार बनाता था। ये अभियुक्त मुख्य रूप से ‘ग्राइंडर’ ऐप का इस्तेमाल कर पीड़ितों को मिलने बुलाते थे और फिर कार में बंधक बनाकर उनसे ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवाते थे। इनके पास से बिना नंबर की बलेनो कार और लूटी गई नकदी बरामद हुई है। इन अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इन्हें जेल भेजा जा रहा है। हम जनता से भी अपील करते हैं कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति से ऑनलाइन ऐप के जरिए मिलते समय सतर्कता बरतें।