UP IPS Transfer List 2026 : 27 IPS अधिकारियों के तबादले, 13 जिलों में नए कप्तान।

यूपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 13 जिलों को मिले नए पुलिस कप्तान”

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 30 मार्च 2026 को पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेशों के अनुसार, 27 आईपीएस (IPS) अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें 13 जिलों के पुलिस कप्तान (SP/SSP) बदल दिए गए हैं। बता दें कि यह फेरबदल प्रशासनिक कुशलता सुधारने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है और तबादले केवल जिलों तक सीमित नहीं हैं; कई अधिकारियों को पीएसी (PAC), सुरक्षा विंग और पुलिस मुख्यालय में नई भूमिकाएं दी गई हैं और कई निवर्तमान कप्तानों को पीएसी की विभिन्न वाहिनियों (जैसे अलीगढ़, सीतापुर, मेरठ) में सेनानायक के पद पर भेजा गया है और यह आदेश अपर मुख्य सचिव (गृह) और पुलिस मुख्यालय के स्तर से जारी किए गए हैं, जो राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की सरकार की रणनीति का हिस्सा है।

महत्वपूर्ण जिलों के नए कप्तान!

शक्ति मोहन अवस्थी SP : महाराजगंज।

ईला मारन जी SSP : एटा।

आदित्य लांग्हे SP : फिरोजाबाद।

सौरभ दीक्षित SP : शाहजहांपुर।

सोमेंद्र मीणा SP : रामपुर।

विश्वजीत श्रीवास्तव SP : बहराइच।

विनय सिंह SP : जालौन।

लाखन सिंह यादव SP : अमरोहा।

शशांक सिंह SP : महोबा।

आकाश पटेल SP : चंदौली।

सत्य नारायण प्रजापति SP : कौशांबी।

मृगांक शेखर पाठक SP : हमीरपुर

प्रबल प्रताप सिंह : SP क्राइम, मुख्यालय।

डॉ. दीक्षा शर्मा : DCP, लखनऊ कमिश्नरेट।

राजेश द्विवेदी : PAC में नई जिम्मेदारी।

विद्या सागर मिश्रा : सेनानायक, PAC सीतापुर।

राजेश कुमार द्वितीय : सेनानायक, PAC मेरठ।