गौतमबुद्धनगर समाधान दिवस : 152 में से 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, DM मेधा रूपम सख्त।

:- DM मेधा रूपम का बड़ा बयान: “कागजों पर नहीं, जमीन पर दिखे समाधान”

Noida: गौतमबुद्धनगर जनपद की तीनों तहसीलों—दादरी, जेवर और सदर—में शनिवार, 4 अप्रैल 2026 को ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का एक ही मंच पर त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना था। बता दें कि समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों और उनके निस्तारण का किया गया और जिसमें जनपद भर में कुल 152 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 11 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया और तहसील दादरी में अपर जिलाधिकारी (भू/अ) बच्चू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सर्वाधिक 106 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 08 का मौके पर समाधान हुआ और तहसील जेवर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में 41 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 02 का त्वरित निस्तारण किया गया और तहसील सदर में उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता की अध्यक्षता में 05 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 01 का मौके पर निस्तारण हुआ।

जिलाधिकारी गौतम बुध नगर ने अधिकारियों को क्या कुछ निर्देश दिए!

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग शेष शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करें। निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर होना चाहिए ताकि फरियादी को वास्तविक न्याय मिल सके। किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी और डीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि अधिकारी शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लें ताकि समाधान की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।