October 9, 2026

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, 5.9 तीव्रता से कांपी धरती | अफगानिस्तान सीमा पर केंद्र

1002363933

उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके: दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में कांपी धरती, अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा पर था केंद्र”

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Earthquake : 3अप्रैल 2026 की शाम को दिल्ली
-एनसीआर,जम्मू-कश्मीर,चंडीगढ़ और उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। बता दें कि भूकंप शुक्रवार शाम लगभग 9:42 बजे (IST) आया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 थी और भूकंप का मुख्य केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में था। इसकी गहराई जमीन के अंदर लगभग 175 किलोमीटर दर्ज की गई है और झटके दिल्ली-एनसीआर(नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम), जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों (श्रीनगर, पुंछ), चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में जोरदार तरीके से महसूस किए गए और झटके महसूस होते ही लोग दहशत में आ गए। नोएडा और दिल्ली के ऊंचे दफ्तरों व रिहायशी इलाकों में लोग इमारतों से बाहर निकलकर खुले मैदानों में आ गए। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने पंखे और फर्नीचर हिलने के अनुभव साझा किए और गनीमत रही कि भूकंप की गहराई अधिक होने के कारण अभी तक भारत के किसी भी हिस्से से जान-माल के बड़े नुकसान की कोई आधिकारिक खबर नहीं मिली है वहीं
भूकंप के बाद किसी भी आपात स्थिति के लिए प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट पर हैं।

Author

You may have missed