✍️ योगेश राणा
न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।
Noida : गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के सख्त निर्देशों के बाद ग्रेटर नोएडा जोन में कानून-व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया गया। बता दें कि यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (DCP) ग्रेटर नोएडा साद मियां खान के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) श्री सुधीर कुमार की देखरेख में 9 फरवरी 2026 को शाम के वक्त की गई। इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों पर नकेल कसना था और अभियान के दौरान कुल 383 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने का दोषी पाया गया, जिनके खिलाफ धारा 292 BNS के तहत कानूनी कार्रवाई की गई और पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि जनसुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए इस तरह के विशेष चेकिंग अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।
किस थाने में कितने लोगों पर हुई कार्रवाई-?
थाना कासना 75, थाना दनकौर 62, थाना जेवर 62, थाना दादरी 52, थाना नॉलेज पार्क 42, थाना जारचा 32, थाना
बीटा-2 28, थाना रबूपुरा 16, थाना ईकोटेक-प्रथम 14 लोगों को गिरफतार किया गया।