नोएडा के डूब क्षेत्र में बिजली संकट पर उबाल, किसान परिषद का अभियंता कार्यालय घेराव।

✍️ योगेश राणा

Noida: नोएडा के डूब क्षेत्रों में बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में चल रहा आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। बता दें कि आज यानी 9 फरवरी, 2026 को सैकड़ों किसानों और स्थानीय निवासियों ने सेक्टर-16 स्थित मुख्य अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन का नेतृत्व परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर पहलवान (खलीफा) ने किया और डूब क्षेत्र (Floodplain areas) की लगभग 45 कॉलोनियों में रहने वाले 3 लाख से अधिक लोगों के लिए स्थायी बिजली कनेक्शन की मांग की जा रही है और किसानों का आरोप है कि रजिस्ट्री होने के बावजूद उन्हें कनेक्शन नहीं दिए जा रहे, जिससे वे अवैध वसूली और ₹15-20 प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीदने को मजबूर हैं और सुखबीर पहलवान ने स्पष्ट किया है कि यदि एक महीने के भीतर ठोस समाधान नहीं निकला, तो संसद घेराव और बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

कड़ी कानून व्यवस्था के बीच हुआ धरना प्रदर्शन!.

प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी पीड़ा व्यक्त की।
वर्तमान में बिजली विभाग एनजीटी (NGT) के नियमों का हवाला देकर डूब क्षेत्र में नए कनेक्शन देने से बच रहा है, जबकि स्थानीय विधायक पंकज सिंह भी इस संबंध में कई बार लिखित मांग कर चुके हैं।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.