✍️ योगेश राणा।
ACP-3 की अगुवाई में बड़ी रेड, स्पा सेंटरों में मचा हड़कंप
न्यूज़ डायरी टुडे,नोएडा।
नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में बीती रात पुलिस ने स्पा सेंटरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। मिशन मुक्ति फाउंडेशन की शिकायत पर की गई इस संयुक्त छापेमारी में देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। बता दें कि यह छापेमारी ACP-3 नोएडा, थाना 49 पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) द्वारा मनोनीत टीम की संयुक्त निगरानी में की गई है और पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से “डिकॉय ग्राहक” भेजकर इन सेंटरों की सत्यता को परखा और फिर एक साथ तीन स्पा सेंटरों से कुल 24 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है, जिनमें 17 महिलाएं और 7 पुरुष शामिल हैं।
पुलिस ने क्या कुछ बताया
पुलिस ने तीनों अवैध स्पा सेंटरों को तुरंत सील कर दिया है और मौके से पकड़े गए लोगों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (ITPA) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जांच में सामने आया कि ये सेंटर मसाज की आड़ में वॉट्सएप के जरिए फोटो भेजकर देह व्यापार का धंधा चला रहे थे और मौके से मोबाइल फोन, रजिस्टर, नकद राशि और कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है।