मैसूरु से ‘सीरियल बम थ्रेट’ का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 1100+ फर्जी ईमेल से फैलाई दहशत।

न्यूज़ डायरी टुडे

Noida : दिल्ली पुलिस ने मैसूर (कर्नाटक) से 47 वर्षीय श्रीनिवास उर्फ श्रीनिवास लुईस को गिरफ्तार किया है, जिस पर देश भर के विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी वाले ईमेल भेजने का आरोप है। बता दें कि दिल्ली पुलिस की एक विशेष टीम ने मैसूरु पुलिस के सहयोग से 47 वर्षीय श्रीनिवास लुईस को गिरफ्तार किया है और आरोपी मूल रूप से बेंगलुरु का रहने वाला है और फिलहाल मैसूरु में रह रहा था और लुईस पर आरोप है कि उसने पिछले कुछ समय के भीतर दिल्ली हाईकोर्ट, राज्य विधानसभाओं, सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों को 1,100 से अधिक धमकी भरे ईमेल भेजे। इन ईमेल के माध्यम से विभिन्न महत्वपूर्ण संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी और जानकारी के अनुसार श्रीनिवास लुईस स्नातकोत्तर (Postgraduate) है, लेकिन वर्तमान में बेरोजगार है। वह अविवाहित है और पुलिस उसके मानसिक स्वास्थ्य और इन धमकियों के पीछे के वास्तविक मकसद की जांच कर रही है और छापेमारी के दौरान पुलिस ने मामले से जुड़े महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। उसे मैसूरु कोर्ट में पेश करने के बाद आगे की पूछताछ और विस्तृत जांच के लिए दिल्ली लाया जा रहा है और यह कार्रवाई दिल्ली उच्च न्यायालय को मिली हालिया धमकी के बाद दर्ज मामले के आधार पर की गई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस साजिश में कोई और भी शामिल था या उसने अकेले ही इन घटनाओं को अंजाम दिया।

दिल्ली पुलिस ने क्या कुछ बताया!

दिल्ली पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन धमकियों के पीछे उसका वास्तविक उद्देश्य क्या था और प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि आरोपी मानसिक तनाव या बेरोजगारी के कारण हताश हो सकता है, जिसके चलते उसने इस तरह के कदम उठाए और पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जा रहा है और इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।