NEA President Vipin Kumar Malhan Statement: ईमानदार व्यापारियों के साथ खड़ा रहेगा एनईए।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida: नोएडा के सेक्टर-6 स्थित नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन (एनईए) भवन में सोमवार, 9 फरवरी 2026 को जीएसटी विभाग के सहयोग से एक महत्वपूर्ण संवाद सेमिनार आयोजित किया गया। बता दें कि जीएसटी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उद्यमियों की जीएसटी से संबंधित पेचीदगियों और अनुपालन संबंधी शंकाओं को दूर किया और कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया और कार्यक्रम में अपर आयुक्त संदीप भागिया, संयुक्त आयुक्त योगेश कुमार विजय, संयुक्त आयुक्त कौशलेंद्र कुमार राय और उपायुक्त शिव सहाय ने उद्यमियों को नियमों और प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी और उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विभाग और एनईए के बीच समन्वय को मजबूत करने हेतु एक संयुक्त ग्रुप बनाने का सुझाव दिया गया, जिसमें अधिकारी अपने डायरेक्ट संपर्क नंबर साझा करेंगे।

नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने व्यापारियों के हित को लेकर क्या कुछ कहा!

NEA का रुख: एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हान ने कहा कि विभाग और उद्यमी एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईमानदार उद्यमियों का साथ दिया जाएगा, लेकिन गलत कार्य करने वालों के लिए कोई सिफारिश नहीं की जाएगी और इस सेमिनार में एनईए के कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद थे, जिनमें महासचिव वी.के. सेठ, आलोक कुमार गुप्ता (चेयरमैन, जीएसटी कमेटी), सुधीर श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष), अनिल गुप्ता, अतुल वर्मा, और भारी संख्या में अन्य उद्यमी शामिल हुए।