:- डबल मर्डर की साजिश रचने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, जारचा पुलिस की बड़ी सफलता।
न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।
Noida : गौतमबुद्ध नगर के जारचा थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए ग्राम सैंथली में हुए चर्चित डबल मर्डर के मुख्य साजिशकर्ता और गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी सैन्सरपाल को गिरफ्तार कर लिया है।थाना जारचा पुलिस ने शनिवार(04अप्रैल2026) को क्षेत्र के ग्राम सैंथली में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर मामले में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता और गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त सैन्सरपाल को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि ग्राम सैंथली में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता सैन्सरपाल और अन्य आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। इस संबंध में थाना जारचा पर मु0अ0सं0 61/2026 धारा 2/3(1) गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज किया गया था। सैन्सरपाल तभी से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी और थाना जारचा पुलिस को मैनुअल इंटेलिजेंस और मुखबिर के जरिए गोपनीय सूचना मिली कि आरोपी गांव में ही मौजूद है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और सैन्सरपाल (पुत्र माखन) को उसके गांव सैंथली से ही गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और इसमें शामिल अन्य फरार अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
जारचा पुलिस टीम द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, ग्राम सैंथली में हुए डबल मर्डर के मुख्य साजिशकर्ता सैन्सरपाल को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी और वह लंबे समय से वांछित चल रहा था और पुलिस टीम द्वारा उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। थाना प्रभारी, जारचा कैलाश नाथ ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।”