:- Together for Health: पीजीआईसीएच में नुक्कड़ नाटक और चार्ट प्रदर्शनी के जरिए छात्रों ने फैलाई स्वास्थ्य जागरूकता।
Noida : पीजीआईसीएच (PGICH) में उत्साहपूर्वक मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस; छात्रों ने ‘Together for Health: Stand with Science’ थीम पर दीं प्रस्तुतियां। बता दें कि पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ (PGICH) में आज ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और सभी के लिए सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व को रेखांकित करना था। कार्यक्रम का सफल आयोजन बी.एससी. ओटीटी (B.Sc. OTT) के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया और इस अवसर पर संस्थान के माननीय निदेशक, डीन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS), एलाइड हेल्थ केयर के प्रिंसिपल और वरिष्ठ संकाय सदस्य उपस्थित रहे। गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता की शपथ दिलाई।
विज्ञान और साक्ष्य-आधारित चिकित्सा पर जोर!
इस वर्ष के उत्सव का मुख्य केंद्र “Together for Health: Stand with Science” (स्वास्थ्य के लिए एक साथ: विज्ञान के साथ खड़े हों) विषय रहा। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. सारा (IAPA फेलो) ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में वर्तमान स्वास्थ्य चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रिवेंटिव केयर (निवारक देखभाल), शुरुआती निदान और रोगी प्रबंधन में वैज्ञानिक और साक्ष्य-आधारित दृष्टिकोण अपनाने पर विशेष बल दिया और छात्रों की सक्रिय भागीदारी और कलात्मक प्रदर्शन बी.एससी. ओटीटी के छात्रों ने न केवल आयोजन की जिम्मेदारी संभाली, बल्कि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपने कौशल का प्रदर्शन भी किया जिसमें छात्रों ने एक प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें वास्तविक जीवन के स्वास्थ्य परिदृश्यों के माध्यम से रोगी सुरक्षा, स्वच्छता और वैज्ञानिक निर्णय लेने की प्रक्रिया को बखूबी दर्शाया गया और छात्रों द्वारा तैयार किए गए चार्ट्स में रोग नियंत्रण, आधुनिक चिकित्सा में विज्ञान की भूमिका और सार्वजनिक स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई, जिसे दर्शकों और शिक्षकों ने काफी सराहा और कार्यक्रम का समापन ‘धन्यवाद प्रस्ताव’ के साथ हुआ, जिसमें आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों, सहयोगियों और छात्रों का आभार व्यक्त किया गया। इस आयोजन ने भविष्य के स्वास्थ्य पेशेवरों को एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए विज्ञान और सामूहिक जिम्मेदारी के साथ मिलकर काम करने की नई प्रेरणा दी।