स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी और ऑनलाइन बेटिंग का कनेक्शन! STF जांच में बड़ा खुलासा

✍️ योगेश राणा

कॉल सेंटर की आड़ में चल रहा था करोड़ों का सट्टा कारोबार, 4 लैपटॉप और 22 मोबाइल जब्त

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Special task force:उत्तर प्रदेश एसटीएफ (UP.STF) ने नोएडा में सक्रिय एक बड़े साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके तार भारत से लेकर नेपाल तक जुड़े हुए थे और इस गिरोह की खास बात यह थी कि यह न केवल ऑनलाइन सट्टेबाजी (Online Betting) का काला कारोबार चला रहा था, बल्कि हाल ही में नोएडा के स्कूलों को मिली बम की धमकियों वाले ईमेल मामले से भी इसके जुड़ाव की बात सामने आई है और एसटीएफ ने नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र से इस गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी एक संगठित सिंडिकेट बनाकर लोगों को ठगने और सट्टेबाजी का जाल बिछाने का काम कर रहे थे और जांच के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। एसटीएफ ने वह मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल नोएडा के स्कूलों को भेजे गए धमकी भरे ईमेल के ‘रिकवरी मेल’ के तौर पर किया गया था। इस खुलासे के बाद पुलिस अब इस दिशा में जांच कर रही है कि क्या स्कूलों को डराने के पीछे भी इसी गिरोह का हाथ था।

भारत-नेपाल लिंक और कॉल सेंटर-?

यह गैंग नोएडा में बाकायदा कॉल सेंटर बनाकर काम कर रहा था। इनके निशाने पर मुख्य रूप से भारत और नेपाल के मासूम लोग थे। वे ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स के जरिए लोगों को पैसे लगाने के लिए उकसाते थे और फिर उनके साथ ठगी करते थे।

लेन-देन की भी जांच कर रही है STF.

एसटीएफ ने सभी आरोपियों के खिलाफ नोएडा के सूरजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है और पुलिस अब गिरोह के मास्टरमाइंड और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। साथ ही, इनके बैंक खातों की भी जांच की जा रही है ताकि करोड़ों के लेन-देन का पता लगाया जा सके और गिरफ्तार आरोपियों के पास से तकनीकी और फर्जी दस्तावेजों का जखीरा मिला है जिसमें 4 लैपटॉप और 22 मोबाइल फोन,बड़ी संख्या में फर्जी आधार कार्ड, पासपोर्ट और विभिन्न बैंकों के डेबिट/क्रेडिट कार्ड,कई सिम कार्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुआ हैं।