वेलेंटाइन डे पर प्रेम का नया अर्थ : बेघर महिलाओं के बीच पहुँचीं शालिनी सिंह।

शालिनी सिंह ने नोएडा सिटीजन फोरम के साथ अपना घर आश्रम में बाँटा अपनापन

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

वेलेंटाइन डे के अवसर पर जहाँ दुनिया प्रेम के विभिन्न रूपों का उत्सव मना रही थी, नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्षा शालिनी सिंह ने प्रेम और संवेदनशीलता का वास्तविक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नोएडा स्थित अपना घर आश्रम का दौरा किया। उन्होंने वहाँ रह रही भटकी और बेघर महिलाओं के साथ समय बिताया, उनकी जीवन कहानियों को सुना और भावुक मन से उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर राघव ग्लोबल स्कूल के निदेशक राहुल राघव, युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह, ह्यूमंस फॉर ह्यूमैनिटी के संस्थापक अनुराग चौहान तथा सोनू राणा भी उपस्थित रहे। सभी ने महिलाओं से आत्मीय संवाद कर उन्हें सम्मान, आत्मविश्वास और सामाजिक समर्थन का संदेश दिया।
शालिनी सिंह ने कहा कि सच्चा प्रेम वही है जो समाज के कमजोर और उपेक्षित वर्गों तक पहुँचे। मानवता का अर्थ केवल सहानुभूति नहीं, बल्कि जरूरत के समय किसी का सहारा बनना है। हमें ऐसे हर प्रयास को बढ़ावा देना चाहिए जो समाज में संवेदनशीलता और समानता को मजबूत करे।

आश्रम में बिताए गए पल भावनात्मक और प्रेरणादायक रहे, जहाँ महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और आगंतुकों ने उन्हें अपनत्व का एहसास कराया। इस पहल ने यह संदेश दिया कि प्रेम का असली स्वरूप सेवा, सम्मान और मानवीय जुड़ाव में निहित है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]