नोएडा सेक्टर-30 में भव्य हिंदू सम्मेलन, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण पर जोर।

डॉ. महेश शर्मा बोले—सांस्कृतिक एकता से ही मजबूत होगा भारत

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

नोएडा के सेक्टर-30, डी-ब्लॉक स्थित पार्क में एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक चेतना जगाना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करना था। बता दें कि इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नरेश शर्मा रहे। इस अवसर पर गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा और मुख्य अतिथि के रूप में साध्वी प्रज्ञा भारती उपस्थित रहीं और अध्यक्षता डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल ने की और मुख्य वक्ता और आरएसएस प्रचारक रूपेश कुमार ने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में 80,000 से अधिक हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने जातिवाद से ऊपर उठकर संगठित होने का आह्वान किया और कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रूपेश कुमार ने कहा कि जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर यदि हिन्दू समाज एकजुट होगा तो राष्ट्र सेवा में उसकी भूमिका और अधिक सशक्त होगी। उन्होंने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में 80 हजार से अधिक हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।

साध्वी प्रज्ञा ने बेटियों के बेहतर पालन-पोषण और उनके सशक्तिकरण पर जोर दिया और विशिष्ट अतिथि व वरिष्ठ पत्रकार सुरेश चव्हाणके ने देश के 9 राज्यों में हिंदुओं के अल्पसंख्यक होने पर चिंता जताई और जनसंख्या नियंत्रण नीति व बहु-पत्नी प्रथा पर रोक लगाने की मांग की और सम्मेलन में सेक्टर-30 RWA के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में सैन्य अधिकारी (कर्नल कमलेश प्रकाश, कर्नल आई.पी. सिंह), प्रबुद्धजन और मातृशक्ति ने हिस्सा लिया।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]