✍️ योगेश राणा
इतिहास दोहराने की तैयारी: 2011 की ‘साइकिल यात्रा’ की तर्ज पर गौतमबुद्ध नगर से फिर हुंकार भरेगी समाजवादी पार्टी।
न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।
Noida: नोएडा के सेक्टर-19 स्थित बारात घर में आगामी 29 मार्च को दादरी में प्रस्तावित ‘समाजवादी समानता भाईचारा रैली‘ की तैयारियों को लेकर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस सभा का नेतृत्व सपा के प्रदेश सचिव व पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी ने किया। सभा का मुख्य उद्देश्य रैली की सफलता सुनिश्चित करना और कार्यकर्ताओं में जोश भरना रहा। बता दें कि सुनील चौधरी (आयोजक) ने घोषणा की कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव 29 मार्च को दादरी के मिहिर भोज डिग्री कॉलेज से चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने इसे पार्टी के लिए एक शुभ संकेत बताया और राजकुमार भाटी (संयोजक) ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह रैली समाज में एकता, समानता और भाईचारे का कड़ा संदेश देगी और जावेद आब्दी (पूर्व मंत्री) ने कहा कि क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया कि वे बड़ी से बड़ी संख्या में पहुंचकर इस आयोजन को सफल बनाएँ और सुधीर भाटी (जिला अध्यक्ष) व महेंद्र नगर (पूर्व लोकसभा प्रत्याशी) वक्ताओं ने रैली की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की है और वीर सिंह यादव व फकीरचंद नगर (पूर्व जिला अध्यक्ष)ने याद दिलाया कि 2011 में भी अखिलेश यादव ने यहीं से ‘साइकिल यात्रा’ शुरू की थी, जिसके बाद 2012 में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी और सभा के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर रैली को सफल बनाने और समाज में भाईचारे को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम की विशेष जानकारी!
मिहिर भोज डिग्री कॉलेज,दादरी में रैली होगी और रैली का
उद्देश्य सामाजिक सद्भावना और चुनावी शंखनाद होगा और
कार्यकर्ताओं का मानना है कि गौतमबुद्ध नगर की धरती से शुरू होने वाला यह अभियान प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाएगा।