Commercial LPG Crisis : दिल्ली हाईकोर्ट कैंटीन में खाना बंद, सिर्फ स्नैक्स मिलेंगे।

✍️ योगेश राणा

गैस किल्लत की मार : दिल्ली हाईकोर्ट की कैंटीन में थमा ‘मेन कोर्स’, वकीलों को लिखी गई चिट्ठी”

न्यूज़ डायरी टुडे, नई दिल्ली।

Dehli High Court: दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडरों की भारी किल्लत का असर अब दिल्ली हाईकोर्ट की कैंटीन तक पहुँच गया है। कैंटीन प्रबंधन ने सचिव और वकीलों को पत्र लिखकर सूचित किया है कि गैस उपलब्ध न होने के कारण फिलहाल ‘मेन कोर्स’ (मुख्य भोजन) नहीं बनाया जा सकेगा। बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट की वकीलों वाली कैंटीन ने एक नोटिस जारी कर अधिवक्ताओं को सूचित किया है कि कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कमी के कारण वे खाना (मेन कोर्स) पकाने में असमर्थ हैं और कैंटीन ने स्पष्ट किया है कि जब तक गैस की सप्लाई बहाल नहीं होती, तब तक केवल सैंडविच, सलाद और स्नैक्स जैसी चीजें ही उपलब्ध रहेंगी और पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि गैस की आपूर्ति दोबारा कब शुरू होगी, इसके बारे में वर्तमान में कोई निश्चित जानकारी उपलब्ध नहीं है।

किल्लत का कारण!

भारत के कई हिस्सों में कमर्शियल गैस की आपूर्ति बाधित हुई है। रिपोर्टों के अनुसार, पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में चल रहे तनाव के कारण तेल और गैस की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है,जिससे दिल्ली सहित कई शहरों में कमर्शियल सिलेंडर की कमी हो गई है और केवल हाईकोर्ट ही नहीं, बल्कि दिल्ली के कई अन्य रेस्टोरेंट्स और ईटरियों में भी सप्लाई रुकने के कारण कामकाज ठप होने की कगार पर है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.