✍️ योगेश राणा
:- ‘Telecom Mule as a Service’ स्कैम में फंसकर आप बन सकते हैं सह-आरोपी!
:- आपके मोबाइल नंबर से जा सकते हैं 100 फर्जी SMS, पुलिस कार्रवाई संभव!
न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।
Cyber Crime : नोएडा पुलिस द्वारा जारी यह चेतावनी एक गंभीर साइबर खतरे “Telecom Mule as a Service” की ओर इशारा कर रही है। इस पूरे स्कैम का विस्तृत विश्लेषण और बचाव के तरीके। बता दें कि आपके नंबर से धोखाधड़ी के मैसेज जाने के कारण आप साइबर अपराध के सह-आरोपी बन सकते हैं और ये ऐप आपके फोन के कॉन्टैक्ट्स,गैलरी और बैंकिंग ओटीपी (OTP) तक पहुंच बना सकते हैं और प्रारंभिक लाभ के बाद ये ऐप अक्सर “VIP टास्क” के नाम पर बड़ा निवेश कराते हैं और फिर पैसा लेकर गायब हो जाते हैं।
स्कैम का मोडस ऑपेरंडी (कार्यप्रणाली)-?
“WinGo” जैसे ऐप Google Play Store पर उपलब्ध नहीं होते क्योंकि ये सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हैं और ये ऐप शुरुआत में छोटे भुगतान (Withdrawals) देकर उपयोगकर्ता का भरोसा जीतते हैं और ऐप इंस्टॉल होते ही आपके फोन का नियंत्रण ले लेता है और आपकी जानकारी के बिना आपके ही नंबर से प्रतिदिन 80-100 एसएमएस (SMS) भेजता है और आप अनजाने में एक “म्यूल” बन जाते हैं, जहाँ अपराधी आपके नंबर का उपयोग करके दूसरों को ई-चालान या लॉटरी के फर्जी मैसेज भेजते हैं। इससे पुलिस जांच में अपराधी के बजाय आपका नंबर सामने आता है।
डीसीपी साइबर क्राइम ने बताए सुरक्षा के उपाय!
डीसीपी साइबर क्राइम शव्या गोयल ने बताया कि कभी भी किसी अनजान लिंक या टेलीग्राम चैनल से APK फाइल डाउनलोड न करें और यदि कोई साधारण अर्निंग ऐप आपसे SMS भेजने या पढ़ने की अनुमति मांगता है, तो उसे तुरंत हटा दें और ई-चालान के लिए हमेशा आधिकारिक Parivahan Sewa वेबसाइट का ही उपयोग करें और यदि आप ऐसे किसी धोखाधड़ी का शिकार हुए होते हैं तो तुरंत National Cyber Crime Reporting Portal पर शिकायत दर्ज करें या 1930 डायल करें।