आम आदमी पार्टी (AAP) ने फिल्म “फुले” को लेकर 21 अप्रैल को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की घोषणा की


:- नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा – “दलितों के संघर्ष की कहानी दबाने की कोशिश”

नोएडा :- आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को नोएडा मीडिया क्लब में एक प्रेस वार्ता की और महात्मा ज्योतिबा फुले व सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित फिल्म “फुले” को सिनेमाघरों में रिलीज न होने देने के मामले पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दलित-पिछड़ों के संघर्ष की कहानी को दबाना चाहती है और इस फिल्म को जानबूझकर रोका जा रहा है।

“फुले” फिल्म पर विवाद, AAP ने किया विरोध का ऐलान

संजय सिंह ने कहा कि यह फिल्म समाज सुधारक ज्योतिबा फुले और भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष पर आधारित है, लेकिन इसे 11 अप्रैल को रिलीज होना था, जिसे बिना किसी ठोस कारण के टाला जा रहा है। उन्होंने मांग की कि फिल्म को बिना किसी कटौती के सिनेमाघरों में दिखाया जाना चाहिए। इसके विरोध में 21 अप्रैल (सोमवार) को AAP उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन करेगी और केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसमें उनसे अपील की जाएगी की ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के संघर्षमय जीवन पर आधारित फिल्म “फुले” को जल्द से जल्द सिनेमाघर में रिलीज किया जाए।

क्या है मांग?

  • फिल्म “फुले” को बिना सेंसर किए तुरंत रिलीज किया जाए।
  • दलित-पिछड़े वर्गों के इतिहास को दबाने की साजिश बंद की जाए।
  • दिल्ली सरकार जनता के हितों की रक्षा करे।
  • AAP ने साफ किया कि अगर फिल्म को जल्द रिलीज नहीं किया गया, तो उनका आंदोलन और तेज होगा।

प्रेस वार्ता के दौरान संजय सिंह ने दिल्ली सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “दो महीने पहले BJP सरकार बनी और अब दिल्ली की जनता को महंगी बिजली, स्कूल फीस में बढ़ोतरी और फ्री बस यात्रा जैसी सुविधाओं के खात्मे का सामना करना पड़ रहा है।” उन्होंने सवाल उठाया कि “क्या यही ‘अच्छे दिन’ थे जिनका वादा किया गया था?”

प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे

इस प्रेस वार्ता में AAP के महासचिव कैलाश शर्मा, दिल्ली विधानसभा के मुख्य सचेतक दिलीप पांडे, यूथ विंग अध्यक्ष पंकज अवाना और गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष राकेश अवाना भी मौजूद रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]