स्कूलों में हेल्थ अलर्ट: नेत्र जांच और वैक्सीनेशन अभियान की डीएम ने की समीक्षा।

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

जनपद गौतमबुद्धनगर में विद्यार्थियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण और बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक अहम पहल के तहत कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए आयोजित किए जा रहे नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविरों तथा बालिकाओं के सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु चल रहे एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की प्रगति की समीक्षा करना रहा।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में नियमित रूप से नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर सुदृढ़ स्वास्थ्य परीक्षण व्यवस्था विकसित की जाए, जिससे बच्चों में दृष्टि दोष, कुपोषण अथवा अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान कर उचित उपचार सुनिश्चित किया जा सके।


जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बालिकाओं के सर्वाइकल (एचपीवी) वैक्सीनेशन अभियान को विशेष प्राथमिकता देते हुए कहा कि लक्षित आयु वर्ग की कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रहे। उन्होंने इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही, अभिभावकों को जागरूक करने और स्कूलों के माध्यम से टीकाकरण की जानकारी व्यापक स्तर पर प्रसारित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों और अब तक की प्रगति की जानकारी दी, जबकि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने विद्यालयों में शिविर आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं पर प्रकाश डाला। अपर जिलाधिकारी मंगलेश दुबे सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों ने भी अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]