विदेशी पैसा–देशी नेटवर्क? यूपी के मदरसों की फंडिंग खंगालेगी SIT।

:- धर्मांतरण या शिक्षा? मदरसों को मिले विदेशी धन की SIT जांच शुरू।

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के लगभग 4,000 मदरसों की विदेशी फंडिंग की जांच के लिए एसआईटी (SIT) को विस्तृत निर्देश दिए हैं. यह जांच विशेष रूप से उन मदरसों पर केंद्रित है जो संदिग्ध विदेशी स्रोतों, विशेषकर खाड़ी देशों (Gulf countries) से धन प्राप्त कर रहे हैं और सरकार ने न केवल मदरसों के संस्थागत खातों, बल्कि उनके संचालकों और प्रबंधकों के निजी बैंक खातों की भी गहन पड़ताल के आदेश दिए हैं और जांच का एक मुख्य हिस्सा यह पता लगाना है कि जिन आलीशान इमारतों में ये मदरसे चल रहे हैं, उनके निर्माण के लिए पैसा कहाँ से आया. कई मदरसों के पास आय का कोई ठोस स्रोत नहीं होने के बावजूद बड़े भवन पाए गए हैं।

उत्तर प्रदेश ATS (Anti-Terrorism Squad) स्तर की एक तीन सदस्यीय SIT इस पूरे मामले की जांच कर रही है. इसका नेतृत्व ADG स्तर के अधिकारी कर रहे हैं और अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक ने सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे एटीएस (ATS) को सभी आवश्यक दस्तावेज, रिकॉर्ड और सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराकर पूर्ण सहयोग करें और सरकार का कहना है कि इस जांच का उद्देश्य वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करना और यह देखना है कि विदेशी फंड का उपयोग किसी अवैध गतिविधि या धर्मांतरण जैसे कार्यों में तो नहीं हो रहा है।