✍️ योगेश राणा
:- नोएडा पुलिस का एक्शन : सुपरवाइजर और ठेकेदार गिरफ्त में, जांच जारी
:- मकान नहीं गिरा, सेंटरिंग हादसे में गई जान : DCP सेंट्रल नोएडा
Noida:नोएडा के थाना सेक्टर-142 क्षेत्र में एक निर्माणाधीन साइट पर बड़ा हादसा हुआ,जिसमें दो श्रमिकों की दुखद मृत्यु हो गई। बता दें कि यह हादसा उस वक्त हुआ है जब एक निर्माणाधीन इमारत में कार्य के दौरान सेंटरिंग (ढांचा) अचानक गिर गई और इसके कारण ऊंचाई पर काम कर रहे दो मजदूर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और पुलिस की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि कोई मकान नहीं गिरा है और तत्काल दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया,जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा में घटना के बारे में क्या कुछ बताया!
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्तिमान अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित 2 सुपरवाइजर/ठेकेदारों को हिरासत में लिया है,जिनसे पूछताछ की जा रही है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही (पंचायतनामा व पोस्टमार्टम आदि) की जा रही है।