:- नई पॉलिसी से खत्म हुआ Buy 1 Get 1 Free ऑफर
Noida : इस बार शराब के शौकीनों को साल के अंत (मार्च क्लोजिंग) पर मिलने वाला ‘एक के साथ एक फ्री’ का ऑफर नहीं मिलेगा। बता दें कि जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार के अनुसार, सरकार द्वारा लागू की गई नई रिन्यूएबल पॉलिसी (Renewable Policy) के कारण इस बार समीकरण बदल गए हैं। पहले दुकानों का टेंडर हर साल नए सिरे से होता था और जिससे दुकानदार पुराना स्टॉक निकालने के लिए भारी छूट या ‘एक पर एक फ्री’ जैसे ऑफर देते थे लेकिन अब नहीं। नवीन पॉलिसी का लाभ उठाते हुए इस साल शहर के लगभग 100% अनुज्ञापियों (Licensees) ने अपनी दुकानों का नवीनीकरण (Renewal) करा लिया है। इसका मतलब है कि 1 अप्रैल से भी वही दुकानदार अपनी दुकान चलाएंगे।
फ्री ऑफर क्यों नहीं?
चूंकि दुकानदार वही हैं, इसलिए उन्हें 31 मार्च तक अपना स्टॉक खत्म करने की कोई मजबूरी नहीं है। वे अपने मौजूदा स्टॉक को अगले वित्तीय वर्ष (1 अप्रैल के बाद) में भी बेच सकेंगे। इसी वजह से इस बार शराब की बोतलों पर कोई भी स्कीम या फ्री ऑफर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।