Noida News : कृष्णा करुणेश एक्शन मोड में, नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 1-10 में बदलाव

✍️ योगेश राणा।

वर्क सर्किल में बदलाव, जानिए किस अफसर को क्या जिम्मेदारी मिली

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

नवनियुक्त सीईओ कृष्णा करुणेश (Krishna Karunesh) के कार्यभार संभालने के बाद नोएडा प्राधिकरण में प्रशासनिक सर्जरी करते हुए वर्क सर्किल 1 से 10 तक के वरिष्ठ प्रबंधकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है और यह फेरबदल हाल ही में सेक्टर 150 में हुए हादसे के बाद प्राधिकरण की कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करने और जवाबदेही तय करने के उद्देश्य से किया गया है। सीईओ ने विशेष रूप से जनशिकायतों के निस्तारण और सफाई व्यवस्था पर जोर दिया है।

प्रमुख नियुक्तियां और कार्य आवंटन:

नोएडा प्राधिकरण ने सभी वर्क सर्किलों में तैनात अपने वरिष्ठ प्रबंधकों को न केवल भौगोलिक क्षेत्रों (सर्किल) की जिम्मेदारी दी गई हैबल्कि उन्हें शहर के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है और वरिष्ठ प्रबंधकों को केवल क्षेत्रों तक सीमित न रखकर वायु प्रदूषण और स्मार्ट सिटी (ICCC) जैसे विशिष्ट कार्य सौंपना यह दर्शाता है कि सीईओ शहर की समस्याओं के लिए “विशेषज्ञ-आधारित समाधान”चाहते हैं और आईजीआरएस (IGRS) और जन शिकायतों के निस्तारण में देरी करने वाले अधिकारियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है,ताकि प्रशासन और जनता के बीच की दूरी कम हो सके।

कपिल सिंह (वरिष्ठ प्रबंधक – सिविल):- इन्हें वर्क सर्किल के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन, वायु प्रदूषण नियंत्रण, आई०सी०सी०सी० (ICCC) और एनजीओ से संबंधित महत्वपूर्ण नीतिगत कार्यों की कमान दी गई है।

अनिल कुमार (प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक – सिविल):- इन्हें विशेष रूप से गौशाला,डॉग शेल्टर और पशु कल्याण से संबंधित समस्त कार्यों का प्रभार दिया गया है,जो शहर की नागरिक सुविधाओं का अहम हिस्सा है।

राजकमल सिंह:- इन्हें प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल) के रूप में तैनात किया गया है (कोड संख्या 3928), जो महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की देखरेख करेंगे।

अन्य वरिष्ठ प्रबंधक:- प्रवीण सलोनिया (3824), रोहित कुमार,सत्येंद्र गिरी, और के०वी० सिंह (3840) को विभिन्न वर्क सर्किलों में विकास कार्यों की गति तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।