Noida News : वैलेंटाइन डे पर खून से सना प्यार! कार में मिले प्रेमी–प्रेमिका के शव

✍️ योगेश राणा

प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत, पुलिस जांच में जुटी

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में आज 14 फरवरी 2026 (वैलेंटाइन डे) को एक सनसनीखेज वारदात हुई है, जहां सेक्टर 107 के पास एक कार में प्रेमी और प्रेमिका के शव बरामद हुए हैं। बता दें कि शुरुआती जांच के अनुसार, प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारी और फिर उसी पिस्तौल से खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली और यह वारदात नोएडा के सेक्टर 107 में सड़क किनारे खड़ी एक कार में हुई और मृतक युवक और युवती दोनों दिल्ली के त्रिलोकपुरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

जांच में जुटी पुलिस!

सेक्टर 39 थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटाए हैं। कार से पिस्तौल बरामद कर ली गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस दोनों के मोबाइल फोन की जांच कर रही है ताकि हत्या और आत्महत्या के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।