होली पर अराजकता बर्दाश्त नहीं : पुलिस कमिश्नर के सख्त निर्देश।

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida Police: गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 3 मार्च 2026 को होली के आगामी त्यौहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्थाओं का कड़ा जायजा लिया। उन्होंने ग्रेटर नोएडा और सेंट्रल नोएडा के संवेदनशील इलाकों का दौरा कर अधिकारियों को ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने के निर्देश दिए। बता दें कि पुलिस कमिश्नर ने अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र के साथ दादरी, जारचा (ग्रेटर नोएडा जोन) और बादलपुर (सेंट्रल नोएडा जोन) के मुख्य बाजारों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया और सुरक्षा के लिए केवल पुलिस बल ही नहीं, बल्कि CCTV और ड्रोन कैमरों के जरिए चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और यातायात को सुचारु रखने के लिए PRV वाहनों की गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए और थानों में स्थानीय व्यक्तियों के साथ गोष्ठी की गई, जहाँ कमिश्नर ने शांति और भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की ओर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है और इस अवसर पर डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]