Noida Police का खुलासा : मामूली लेनदेन में युवक की हत्या, आरोपी जेल भेजा गया।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में 26 फरवरी2026 को थाना फेज-3 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-64, मामूरा गांव में 1500 रुपये के मामूली लेनदेन के विवाद में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें कि मृतक की पहचान 35 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है,जो इसी क्षेत्र में फुटपाथ पर रहकर जीवन यापन करता था और वारदात गुरुवार सुबह करीब 9 बजे दोनों के बीच फिर से बहस हुई, जो हिंसक संघर्ष में बदल गई। आवेश में आकर रविंद्र ने राहुल के सिर पर भारी पत्थर से प्रहार किया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी ने उसे पास के ही एक नाले में धकेल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंचे पुलिस के उच्चाधिकारी एवं फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी।

सूचना मिलने पर नोएडा पुलिस के उच्चाधिकारी,फॉरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचे। डीसीपी नोएडा सेंट्रल, शक्ति मोहन अवस्थी के अनुसार, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी रविंद्र को हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और प्रारंभिक जांच के अनुसार, राहुल का अपने साथी रविंद्र (30 वर्ष,निवासी पौड़ी गढ़वाल,उत्तराखंड) के साथ 1500 रुपये के लेनदेन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था।