Noida News : होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, जिलेभर में छापेमारी।

✍️ योगेश राणा

त्योहार में मिलावट नहीं चलेगी, जिलाधिकारी के निर्देश पर बड़ा अभियान

गौतम बुद्ध नगर में होली के त्योहार पर मिलावटखोरों के खिलाफ जिलाधिकारी के निर्देश पर ज़ोरदार अभियान जारी है।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीमों ने आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर कुल 10 नमूने जांच के लिए भेजे और भारी मात्रा में असुरक्षित खाद्य पदार्थ नष्ट कराए।बता दें कि दादरी रेलवे रोड पर चेकिंग के दौरान एक वाहन(DL9CU6086) से ले जाया जा रहा लगभग 150 किलो पनीर पकड़ा गया। प्रथम दृष्टया यह पनीर मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त और अस्वच्छ पाया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया और जेवर टोल प्लाजा पर अलीगढ़ से दिल्ली सप्लाई के लिए ले जाए जा रहे खोया और दूध के नमूने लिए गए और कासना बस अड्डे के पास स्थित चिकन बिरयानी की दुकानों और रबूपुरा स्थित कामरान व अजहर डेयरी से दूध, क्रीम और रंगीन छेना मिठाई के सैंपल भरे गए और साइट-5 स्थित वर्सेटाइल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम से स्किम्ड मिल्क पाउडर का नमूना संकलित किया गया।

टीम और नेतृत्व:

यह पूरी कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय) सर्वेश मिश्रा के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में विशाल कुमार गुप्ता, सय्यद इबादुल्लाह, मुकेश कुमार,विजय बहादुर पटेल और रविंद्र नाथ वर्मा जैसी विभिन्न टीमों द्वारा की गई और सभी नमूनों को राजकीय प्रयोगशाला प्रेषित कर दिया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.