Noida News : पारस टिएरा सोसायटी को मिली नई एओए, देर रात घोषित हुए नतीजे

न्यूज़ डायरी टुडे,नोएडा।

सेक्टर-137 स्थित पारस टिएरा सोसायटी में रविवार को हुए एओए (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) चुनाव के बाद देर रात तक चली मतगणना के उपरांत नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया। मतगणना रात करीब 1:30 बजे पूरी हुई, जिसके बाद चुनाव अधिकारी ने परिणाम घोषित किए।

चुनाव अधिकारी की देखरेख में सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। शुरुआती घंटों में मतदान शांतिपूर्ण रहा, लेकिन दोपहर में मतदाताओं को पर्चियां बांटने के नियमों को लेकर दो पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा, जिसके चलते करीब आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा।
निवासियों की आपत्तियों और नियमों को लेकर हुए विरोध के बाद प्रशासन व चुनाव अधिकारियों के हस्तक्षेप से स्थिति नियंत्रित की गई। इसके बाद मतदान दोबारा शुरू हुआ और शाम तक प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कर ली गई।
देर रात तक चली मतगणना, नई कार्यकारिणी घोषित
शाम छह बजे से मतगणना शुरू हुई, जो देर रात करीब 1:30 बजे तक चली। परिणामों की घोषणा के साथ ही नई एओए कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया।

नव-निर्वाचित पदाधिकारी:
अध्यक्ष: सुखपाल सिंह राणा
उपाध्यक्ष: अनंगपाल चौहान
सचिव: विकास सालार
कोषाध्यक्ष: आदित्य देव
संयुक्त सचिव: संगीता तलुजा
सदस्य: डॉ. जॉली गुप्ता जैन, आस्था शर्मा, डॉ. अमरनाथ, सोमेश्वर झा

“पारदर्शिता और निवासियों के हित सर्वोपरि” — अध्यक्ष

अध्यक्ष पद संभालने के बाद सुखपाल सिंह राणा ने कहा कि सोसायटी में पारदर्शिता, जवाबदेही और निवासियों के हित उनकी प्राथमिकता रहेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा और सभी निवासियों के सहयोग से बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]