होलिका दहन 2026 : सुपरटेक एमरल्ड कोर्ट सोसाइटी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया पर्व।

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

सुपरटेक एमरल्ड कोर्ट में गुरुवार को होलिका दहन का पर्व पूरे पारंपरिक उल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस भव्य आयोजन में सोसाइटी के सैकड़ों निवासियों ने अपने परिवारों के साथ सहभागिता की और सामाजिक एकता व आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

पूरे परिसर को आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवी नजर आया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में उत्साह देखने को मिला।

विधि-विधान से हुआ होलिका दहन, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतज़ाम

इस अवसर पर सोसाइटी के प्रेसिडेंट अनिल सचर ने विधि-विधान के साथ अग्नि प्रज्वलित कर होलिका दहन की शुभ शुरुआत की। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।


सत्य की असत्य पर विजय का प्रतीक है होलिका दहन : चेयरमैन

सोसाइटी के चेयरमैन गौरव मेहरोत्रा ने सभी निवासियों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होलिका दहन केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं है, बल्कि यह सत्य की असत्य पर विजय और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करते हैं और आपसी सौहार्द को मजबूत बनाते हैं। हमें गर्व है कि हमारी सोसाइटी में हर पर्व मिलजुलकर, अनुशासन और गरिमा के साथ मनाया जाता है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मधुमिता गर्ग, लविता शर्मा, मोनिका सहित अन्य पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.