नई दिल्ली :- वैसे तो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra) ने जब से सियासी पारी की शुरुआत की है,तब से उन्होंने अपनी जमीनी नेता की छवि को बरकरार रखा है। सोमवार को एक बार फिर प्रियंका गांधी की सादगी और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उनका लगाव चारों ओर सराहा जा रहा है। दरसरल प्रियंका जब प्रवर्तन महानिदेशालय (Enforcement Directorate) के कार्यालय से निकल रही थीं तभी उन्होंने एक पार्टी कार्यकर्ता को देखा जिसने राहुल गांधी के पोस्टर से खुद को लपेट रखा था। प्रियंका ने जब यह देखा कि एक पुलिस अधिकारी इस कार्यकर्ता को ले जा रहा है तो उन्होंने अपनी कार तुरंत रोक दी और उस कार्यकर्ता को अंदर आने के लिए कहा। इसके बाद वे कार्यकर्ता को ड्राइव करके जंतर-मंतर ले जाती हैं जहां कांग्रेस कार्यकर्ता सत्याग्रह पर बैठे हैं।
शख्स ने पहना था राहुल गांधी के पोस्टर का कुर्ता

इस शख्स ने राहुल के पोस्टर का कुर्ता पहना हुआ था। प्रियंका ने देखा कि एक पुलिस अधिकारी इस समर्थक को ले जा रहा था। इसके बाद प्रियंका ने इसे अपनी कार में बैठने का इशारा किया। प्रियंका ने इस शख्स को जंतर-मंतर पर छोड़ा जहां कांग्रेस के कार्यकर्ता सत्याग्रह पर बैठे हैं।
जंतर मंतर पर चल रहा सत्याग्रह
प्रियंका जंतर-मंतर जा रही थीं जहां कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता, अग्निपथ योजना और मनी लांड्रिंग मामले में राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ के विरोध में डटे हुए हैं