October 9, 2026

Zero Tolerance Policy : CP लक्ष्मी सिंह ने SHO और LIU सिपाही को किया निलंबित।

1002394496

Noida Police : नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने अपराध समीक्षा बैठक (क्राइम मीटिंग) के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना फेज-2 के प्रभारी (SHO) अवधेश सिंह और LIU (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) के एक सिपाही को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।बता दें कि पुलिस कमिश्नर द्वारा यह सख्त कदम हाल ही में कानून-व्यवस्था और इंटेलिजेंस रिपोर्टिंग में बरती गई लापरवाही के चलते उठाया गया है। क्राइम मीटिंग के दौरान क्षेत्र में बढ़ते अपराधों और खुफिया तंत्र की विफलता पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई। फेज-2 थाना क्षेत्र में घटित हालिया घटनाओं और उनकी समय पर रिपोर्टिंग न होने को लेकर SHO अवधेश सिंह पर गाज गिरी है और LIU सिपाही को महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा करने में देरी और स्थानीय खुफिया जानकारी जुटाने में विफलता के कारण निलंबित किया गया है और इस कार्रवाई के माध्यम से कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने विभाग में स्पष्ट संदेश दिया है कि ड्यूटी के प्रति किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपराधियों पर अंकुश लगाने और जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश दिए हैं।

SHO अवधेश कुमार पर आरोप है कि उन्होंने क्षेत्र में हो रही आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करने में अपेक्षित सतर्कता नहीं दिखाई। वहीं LIU सिपाही पर महत्वपूर्ण खुफिया सूचनाओं को समय पर साझा न करने और स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने में विफल रहने का आरोप है।

जीरो टॉलरेंस का सख्त संदेश
इस कार्रवाई के जरिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने साफ कर दिया है कि ड्यूटी में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपराधियों पर सख्ती से कार्रवाई करें और कानून-व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखें।


अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर

अपराध नियंत्रण में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। जो अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहेंगे, उन पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का मुख्य कर्तव्य जनता को सुरक्षा प्रदान करना और अपराधियों में कानून का भय पैदा करना है।” — लक्ष्मी सिंह, पुलिस कमिश्नर, नोएडा

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

You may have missed