✍️ योगेश राणा
Noida: नोएडा के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक स्कूटी सवार की जान चली गई। बता दें कि यह दुर्घटना सेक्टर-62 स्थित कैलाश हेल्थ विलेज (सी-ब्लॉक) के पास घटित हुई और पुलिस के अनुसार,एक कार (नंबर UP 16 CR 8817) का चालक वाहन को पीछे (रिवर्स) कर रहा था। उसी समय विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटो (नंबर DL 1HC R 2553) के चालक ने कार से टकराने से बचने के लिए अचानक मोड़ लिया और अचानक मुड़ने के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार ऑटो की चपेट में आ गए और स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया,लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने क्या कुछ बताया!
सूचना मिलने पर सेक्टर-58 पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने ऑटो वाहन और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है और फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।