नोएडा में भीषण आग : सेक्टर 76 के विशाल मेगा मार्ट में लगी आग, 15 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू।

✍️ योगेश राणा

:- सुबह 4:30 बजे लगी भीषण आग, Mega Mart का बड़ा नुकसान, लाखों का सामान खाक।

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

Noida: नोएडा के सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन के पास स्थित विशाल मेगा मार्ट में आज, 27 मार्च 2026 की सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में इमारत को काफी नुकसान पहुँचा है, लेकिन राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बता दें कि आग सुबह लगभग 4:30 बजे लगी। यह स्थान नोएडा के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन के बिल्कुल नजदीक है और सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 15 गाड़ियां मौके पर पहुँचीं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) प्रदीप कुमार के नेतृत्व में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन आग इतनी भीषण थी कि वह बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर तक फैल गई और पूरी इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। स्टोर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है मगर राहत भरी खबर यह है कि फिलहाल आग पूरी तरह नियंत्रण में है और कूलिंग ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर किसी के घायल होने या जान जाने की कोई सूचना नहीं है।

सीएफओ नोएडा ने क्या कुछ बताया इस घटना को लेकर!

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) प्रदीप कुमार ने बताया कि “हमें सुबह करीब 4:30 बजे सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन के पास विशाल मेगा मार्ट में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियाँ तुरंत मौके पर भेजी गईं” और जब टीम यहाँ पहुँची, तो आग काफी भीषण थी और स्टोर के दूसरे फ्लोर (सेकंड फ्लोर) तक फैल चुकी थी। आग बुझाने के लिए कुल 15 दमकल गाड़ियों को काम पर लगाया गया और राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल किसी के घायल होने या फँसे होने की कोई खबर नहीं है और कड़ी मशक्कत के बाद अब आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। वर्तमान में मौके पर कूलिंग का काम (Cooling operation) किया जा रहा है ताकि आग दोबारा न सुलग उठे।”

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.